रामलीला मेले मे अश्लील डांस के बाद युवक की हत्या, बाहर से आए दर्जन भर लोगों ने किया हमला, तीन घायल

शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव जुनहाई मे शुक्रवार की रात रामलीला मेले के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मेला बंद करा दिया गया है। गांव में पुलिस तैनात है। आपको बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव जुनहाई मे शुक्रवार की रात रामलीला मेले का विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने फीता काट कर शुभारंभ किया। जिसे देखने गांव कुडका व बाहर के लोग भी पहुंचे थे। रामलीला में अश्लील नृत्य भी चल रहा था। आरोप है कि मेले में आई रामलीला कंपनी के कुडका के लोग परिचित थे। शाम के वक्त कलाकार जहां ड्रेस बदल रहे थे। वही गांव कुडका के युवक बैठ गए। इसका मेला कमेटी ने विरोध किया। जिस पर विवाद हो गया। कमेटी व गांव जुनहाई के ग्रामीणों ने उक्त युवकों को पब्लिक के बीच बैठने को कहा। इस पर कहासुनी हुई। इसके बाद कुडका निवासी युवक वहां से चले गए। बताया गया कि रात करीब दो बजे 10-12 लोग हथियारों से लैस होकर आए और हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की। घटना मे गांव जुनहाई निवासी रवि सिंह के सिर पर रॉड लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के ही सोनू, दीपक और गौरव भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जो रामलीला कंपनी जुनहाई गांव में आई है। इससे पूर्व कुडका गांव में भी उसी ने रामलीला मंचन किया था। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी शिकायती पत्र नही मिला है। जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *