रामगंगा चौबारी मेला मे रंगकर्मी व स्काउट गाइड लगाएगा समाज सेवा शिविर

बरेली। बरिष्ठ समाजसेवी रंगकर्मी व स्काउटर जेसी पालीवाल ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 4 नवंबर से 11 नवंबर तक चौबारी मेले मे समाज सेवा शिविर लगाएंगे एवं उसमें खोया पाया केंद्र यातायात व्यवस्था नदी मे वोट मे सहयोग और चिकित्सा सुविधा के लिए बड़ी संख्या मे समाजसेवी रंगकर्मी और स्काउट गाइड सात दिन तक चौबारी मेले मे अपनी सेवाएं देंगे। यह शिविर रात दिन का होगा। पुलिस व जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध मे प्रशासनिक मंच के सामने फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास विभिन्न शिविर लगाए जाएंगे। बैठक मे हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा, हसीन मन्ना, मिराज हसन, देवेंद्र रावत, सुनील धवन, पवन कालरा आदि को अपने-अपने शिविर संचालन हेतु संयोजक बनाया गया है। मेले मे दहेज प्रथा, साक्षरता जागरूकता स्वच्छता आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक भी खेले जाएंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *