मुज़फ्फरनगर /खतौली- राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने मंगलवार दोपहर अचानक खतौली के वृद्धा आश्रम की जांच पड़ताल करने को छापा मारा। उपाध्यक्ष को निरीक्षण के दौरान आश्रम में कई खामियां मिली इस आश्रम के अलावा भी उपाध्यक्ष ने जनपद में स्थित अन्य वृद्धा आश्रमों में भी छापेमारी की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह खतौली के दयालपुरम कालोनी में स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचीं। यहां आयोग की उपाध्यक्ष को देखकर आश्रम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
उन्होंने तुरन्त ही आश्रम की जांच पड़ताल की जांच पड़ताल में वृद्धा आश्रम में टॉयलेट की कमी मिली तथा कर्मचारियों के नाम रजिस्टरों में गड़बड़ी को देख उपाध्यक्ष ने कड़ी फटकार लागई।
इसके अलावा भी आश्रम में कई खामियां मिली जेसे वर्द्धा पेंशन,विधवा पेंशन आदि जिसको लेकर उपाध्यक्ष ने आश्रम की अध्यक्ष रेखा सिंह को जमकर हड़काया। उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने आश्रम में रहने वाले वृद्ध महिलाओं और पुरुर्षों से समय पर भोजन मिलने आदि की जानकारी ली।
इसी के साथ ही उपाध्यक्ष ने वृद्धा महिलाओं और पुरूर्षों के बयान भी दर्ज किए।वही व्रद्ध लोगो ने अपनी व्रद्ध पेंशन न बनने की शिकायत सुषमा सिंह से की।उपाध्यक्ष के दौरे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा सारे मामले की जांच उपरांत वह मुज़फ्फरनगर के रवाना हो गयी।।
– मुजफ्फरनगर से भगत सिंह