बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की रबड़ फैक्ट्री कालोनी के पास झाड़ियों में एक महिला का कई दिन पुराना शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन नही हो सकी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को नेशनल हाईवे किनारे रबड़ फैक्ट्री कालोनी के पास झाड़ियों में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब 35 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया महिला की पहचान कराने की बहुत कोशिश की लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस को क्षेत्र के होटल संचालको ने बताया महिला मानसिक विक्षिप्त है। रोज होटलों के पास रहकर मांग कर भोजन करती रहती थी। मौके से भोजन का डिब्बा और पानी की बोतल भी मिली है। उसके मुंह मे चींटियों का झुंड पनप गया था इससे लग रहा है शव पुराना है। महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नही है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। महिला लाल रंग का शूट और सफेद चार खाना सलवार कुर्ता पहने हुए है। महिला के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
