बरेली। यू डाइस प्रपत्र ऑनलाइन मामले मे बेहद कम डाटा फीडिंग और देरी होने पर बीएसए ने बीईओ की फटकार लगाते हुए दो दिन मे अपने-अपने ब्लॉकों के शत प्रतिशत स्कूलों का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डाटा अपलोड करने की अंतिम तारीख 30 जून तय है लेकिन अभी तक ब्लॉकों से 50 फीसदी से भी कम डाटा अपलोड हो पाया है। इस कारण कर प्रदेश मे बरेली जिले का 74वां स्थान है। अभी तक पूरा डाटा उपलब्ध नही कराने पर लापरवाह बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही दो दिन बाद भी अवशेष डाटा अपलोड नही कराए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका जाएगा। बीएसए कार्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा यू-डायस पोर्टल पर डाटा फीड करने के कड़े निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित समय के चार दिन पूर्व भी इसे अपलोड करने की गति बेहद धीमी चल रही है। इस मामले मेखंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से बरती जा रही लापरवाही पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताई है। भोजीपुरा ब्लॉक की स्थिति भी खराब है। यहां से सिर्फ 22.81 फीसदी ही स्कूलों का डाटा तैयार हुआ है। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक का 24 फीसदी ही कार्य हुआ है और क्यारा ब्लॉक से सिर्फ 25.13 फीसदी स्कूलों का डाटा ही तैयार हो सका है। बीएसए ने रामनगर, शेरगढ़, मीरगंज, भुता, बरेली नगर, बहेड़ी, नवाबगंज, दमखोदा, फरीदपुर, भदपुरा, क्यारा, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा और आलमपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को दो दिन के भीतर शत प्रतिशत स्कूलों का डाटा देने को कहा है।।
बरेली से कपिल यादव
