बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होगी। जिसमे जिले के 92000 विद्यार्थी शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले को 7 जोन, 17 सेक्टर में बांटा गया है। यहां 129 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। जिले में संवेदनशील और चार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जहां पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी। शनिवार को अर्बन हार्ट मे बोर्ड परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी सौरभ दूबे ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से एक परीक्षा केंद्र कारागार में भी है। परीक्षा में किसी तरह की नकल न हो सके, इसके लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। साथ ही जिले में संवेदन और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों को चिहित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 0501-2427433 है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर परीक्षार्थी इस नंबर पर फोन कर सकते है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता नकल विहीन परीक्षा करना है। इसके चलते सभी को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। उन्होंने बताया कि यदि परीक्षार्थी को कोई अनुचित सहायता देने का प्रयास करेगा तो कानून में उसे 10 साल का काराबास एवं 10 लाख रुपये तक का जुमांने का प्रावधान है। उप जिलाधिकारी मल्लिका नैन, विदुषी सिंह, आलोक कुमार, राम जनम यादव समेत जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. गिरीश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
