यूजीसी के समर्थन में अधिवक्तओं ने सौंपा ज्ञापन

आंवला, बरेली। शनिवार को अधिवक्ताओं ने यूजीसी के नियमों के समर्थन में एसडीएम विदुषी सिंह को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में यूजीसी नियमों पर लगे स्टे को हटाने की मांग की। उनका कहना रहा है कि यह नियम एससी, एसटी और पिछड़े वर्गों के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अनिवार्य है और उच्च शिक्षा संस्थानों में बढ़ते जातिगत भेदभाव को रोकने में सहायक होंगे। ज्ञापन में कहा गया कि दुरुपयोग की आशंका के आधार पर नियमों को रोकना उचित नही है। यहां राजपाल मौर्य, राकेश कुमार शर्मा, रतिभान सिंह, मुकेश बाबू, नेमचंद राणा, अनेकपाल सिंह यादव, कृष्ण पाल कश्यप, रामदुलार मौर्य, परमानंद मौर्य, पंकज आर्य, ओमवीर शाक्य, कुबेर सिंह यादव, रोशन लाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *