युवाओं की तकनीकी सोच से भारत होगा समृद्ध- धर्मपाल सिंह

आंवला, बरेली। बरेली के फ्यूचर कॉलेज मे हुए भारतीय जनता युवा मोर्च के युवा सम्मेलन मे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने से देश और संगठन मजबूत होगा। आंवला मे जिला का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो ने युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या मे युवा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और उद्यमशील युवा शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक सुधार का अभियान नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा को जागृत करने का संकल्प है। यह अभियान उस भारत की परिकल्पना करता है जहां हर युवा अपने सामर्थ्य, नवाचार और परिक्रम के बल पर अपने देश को नई उचाइयों तक पहुंचा सके। सम्मेलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा अनावा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक फरीदपुर डॉ. श्याम बिहारी लाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, क्षेत्रीय महामंत्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मविजय गंगवार, जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, रामनिवास मौर्य, शिव प्रताप सिंह, राहुल दीक्षित, रोहित सिंह,यशवंत सिंह, रिषभ शर्मा, दीपक सोनकर, संजय पाठक, ओमवीर गुर्जर, प्रतुल अग्रवाल, अतीश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र यादव, संजय चौहान, नवीन शर्मा, घनश्याम शर्मा, जसवंत कश्यप, अमित उपाध्याय, आकाश पटेल, अंकुर मौर्य, शिवम आर्य, विशाल ठाकुर, रौनक वर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *