यंत्रालय ने क्रिकेट व आरपीएफ ने वॉलीबॉल में जीता फाइनल मुकाबला

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ इज्जतनगर के तत्वावधान में रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड नं. 4 में आयोजित 7 दिवसीय अन्तर विभागीय क्रिकेट बालीबाल एवं रस्साकसी प्रतियोगिता के गुरुवार को अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले में टीमों के बीच काटे की टक्कर हुई। जिसमें सभी टीमों ने अपना पूरा दम-दख दिखाते हुए प्रतिद्वंदी को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल मुकाबला जीता। क्रिकेट में फाइनल मुकाबला यंत्रालय व आरपीएफ के मध्य खेला गया। जिसमे यंत्रालय ने आरपीएफ को 9 विकेट से पराजित किया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यंत्रालय के नवीन रावत, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज यंत्रालय के शिखर दयाल व मैन ऑफ द सीरीज आरपीएफ के संदीप को दिया गया। वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला यंत्रालय व आरपीएफ के मध्य खेला गया। जिसमें आरपीएफ ने यंत्रालय को 2-1 पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। गुरुवार के फाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि एवं पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पन्त ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया व उपविजेता खिलाड़ियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक(ऑपरेटिंग) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी ने मैडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। पुस्स्कार वितरण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अच्छी खेल भावना की मुक्त कंठ से सराहना की तथा विजयी एवं उपविजयी टीम के खिलाड़ियों बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *