मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर सजी गीतों की महफिल, जमकर थिरके

बरेली। पवन विहार स्थित सदस्य गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी, मानव सेवा क्लब, राष्ट्र युवा जागरण संगठन एनजीओ प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बेबी शर्मा के निवास पर एक शानदार महफिल सजी। जिसमें समिति से जुड़े हुए सदस्यों ने पुराने गीतों पर दिल छू लेने वाले बेहतरीन गीत गाकर शमां बांध दिया। इस मौके पर पति-पत्नी ने भी मंच पर आकर एक साथ गीत पेश किया। वहीं दूसरी तरफ भोले की भक्ति पर आधारित धार्मिक गीत भी गए गए जिन पर सभी सदस्य डांस करते हुए नजर आए। पवन बिहार मे सजी इस महफिल मे अरुण शर्मा, माला शर्मा, मुकेश सक्सेना, अजय राज शर्मा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सुरेंद्र बीनू सिन्हा, कैलाश शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, विजय शर्मा और उनकी पत्नी बेबी शर्मा के गाये गीत खूब पसंद किए गए। मुकेश कुमार सक्सेना, कंचन शर्मा, सीमा जौहरी, विकास जौहरी, सीमा सक्सेना, नीतू टंडन के गीत को काफी पसंद किया गया। बाद मे क्लब के सदस्यों ने भोले की भक्ति पर आधारित गीत पर खूब नृत्य किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *