सेवा एवं समर्पण भाव के साथ बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु मजबूत दावेदार
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के होने जा रहे चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए यूँ तो कई दावेदार अपनी दावेदारी को मजबूत करते दिखाई दे रहे हैं। इन सब दावेदारों में अत्यधिक मजबूती के साथ अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार हरित काफी दमदार दावेदार नजर आ रहे हैं। अधिवक्ता साथियों से भी बड़ी संख्या में पहले से भी कहीं ज्यादा प्यार एवं समर्थन मिल रहा है। आपको बताते चलें कि मनोज कुमार हरित बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व में सयुंक्त सचिव पद पर भी आसीन रह चुके हैं। साथ ही दीवानी के पूर्व में जिला शासकीय अधिवक्ता भी रह चुके हैं, एवं पिछले कई वर्षों से वकालत के माध्यम से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। मनोज कुमार हरित ने बताया कि वह बरेली बार एसोसिएशन को एक परिवार की तरह मानते हैं एवं बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी अपने बार एसोसिएशन परिवार के लिए उत्कृष्ट कार्यों द्वारा सेवा प्रदान करने हेतु की गई है। अच्छे कार्यों के लिये ईसाई समाज ने भी क्रिसमस पर बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित को सम्मानित किया एवं पुनः उनकी जीत के लिए शुभकामनाये प्रेषित की। वहीं अधिवक्ताओं का भी यही कहना है कि बरेली बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने हमेशा ही बार एसोसिएशन एवं अधिवक्ताओं के हित मे महत्तवपूर्ण कार्य किए हैं, यही कारण है कि अध्यक्ष पद की दौड़ में वह अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी पसंद बने हुए हैं, और इस बार पिछली बार से भी अधिक वोटों से जीत होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता साथियों में श्यामा नंदन सिंह गंगवार, जानकी बाबू, अंजुम अली, आकाश, शमा परवीन, देशप्रेमी, ज़ाहिद अली खां, शहनवाज आलम, फैजान अली, संजीव सक्सेना, राजीव सक्सेना, शीलम कन्नौजिया, शिवम पाठक, शिवम तोमर, जूही जायसवाल, बी. के. कोचर, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, इस्लाम अंसारी, मृत्युंजय सिंह, दीपक सिंह, स्नेहा कुमारी, अमित सिंह, शहनाज अख्तर, माधुरी कश्यप, आदर्श कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
