मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

दुनका, बरेली। शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं मे विद्यालय मे टॉप करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर मे प्रबंधक कुॅवर महिपाल सिंह व प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा ने प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में हाईस्कूल मे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश: सुजाता गंगवार, रविंद्र कुमार, प्रशांत गंगवार व इंटरमीडिएट मे प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमश: आराधना गंगवार, साक्षी गंगवार, शिवानी सैनी रही। विद्यालय का परीक्षाफल 90 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा ने छात्रों एवं शिक्षकों को उत्साह वर्धन करते हुए और अधिक लगन व मेहनत से कार्य कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक कुॅवर महिपाल सिंह ने शिक्षकों छात्रों को उत्तम परीक्षा परिणाम देने के लिए बधाई व अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रगति मे अपना अमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ लिपिक जितेश गंगवार, सहायक लिपिक राकेश कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर सत्य प्रकाश गंगवार, परिचारक महेंद्र पाल यदुवंशी, फिरासत अली व मनोहर लाल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *