मूर्ति खंडित कर चांदी का सिक्का और पीतल के घंटे चोरी

सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र मे चोरों ने मूर्ति तोड़कर नीचे रखा चांदी का सिक्का और पीतल के घंटे चोरी कर लिए। जानकारी होने पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नये घंटे लगवाए और नई मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत है। थाना सिरौली के पलथा में गांव में एक देव स्थान है। देव स्थान मे माता रानी की मूर्ति स्थापित है। जहां पर चार घंटे लगे थे। स्थापना के समय मूर्ति के नीचे चांदी का सिक्का रखा गया था। मंगलवार रात चोरों ने देवी की मूर्ति तोड़कर उसके नीचे रखा चांदी का सिक्का निकाल लिया और वहां लगे पीतल के चार घंटे भी चोरी कर ले लिए। बुधवार को जब गांव के लोगों की नजर मठिया मे पड़ी तो देखा मूर्ति खंडित थी। और चांदी सिक्का और मठिया मे लगे घंटे गायब थे। उस घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मठिया मे जांच की गांव के लोगों की बात सही निकली। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने तुरंत घंटे मंगवाए और उन्हें देव स्थान पर लगवाया। साथ ही गुरुवार को नई मूर्ति मंगवाकर लगवाने का आश्वासन दिया और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। सूचना पर सीओ मीरगंज अजय कुमार भी गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। सिरौली थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था है। खुरापातियों की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *