झलौन, लदनियां/बिहार- मुस्कान फाउंडेशन के स्थानीय शाखा के द्वारा बाल दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर चयनित 115 छात्र-छात्राओं के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता करवाया गया। सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक अल्पाहार दिया गया। सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षण से संबंधित सामग्री किताबें, कापी, कलम, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मीनियाँ ग्राम पंचायत के सरपंच रविन्द्र कुमार साह, कार्यक्रम के अध्यक्ष आनन्द कुमार प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक भारत दस (बाबा सर), कौशल कुमार सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। बाल दिवस को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष आनन्द कुमार जी ने बच्चों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू जी के कार्यों के बारे में बताया कि वो बच्चों से कितना प्यार करते थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच रविन्द्र जी ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की। ये मुस्कान फाउंडेशन की 54वीं पुस्तक वितरण समारोह था।
अजय कुमार प्रसाद, बिहार
