मुलायम सिंह जयंती पर किया 33 पदाधिकारियों ने रक्तदान

बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को सपा कार्यालय पर विचार गोष्ठी के साथ ही रक्तदान शिविर लगाया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महिला सभा की सीमा श्रीवास्तव समेत 33 पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। विचार गोष्ठी मे जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि नेताजी के विचार सदैव हम सभी में ऊर्जा का संचार करते रहेंगे। हम सभी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर अच्छा इंसान बन सकते हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि नेताजी सदैव संगठन और कार्यकर्ता को अहमियत देते थे। विधायक अताउर रहमान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को भी सत्ता में भागीदारी देने का काम किया। राष्ट्रीय सचिव वीरपाल सिंह यादव ने नेताजी के साथ बिताए अपने पलों को सबके साथ साझा किया। उनके द्वारा किए गए सर्वहितकारी कार्यों को बताया। विधायक शहजिल इस्लाम ने सभी से एसआईआर में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान विजय पाल सिंह, अगम मौर्या, पार्षद राजेश अग्रवाल, इंजिनियर अनीस अहमद खान, मलखान सिंह यादव, मो. कलीमुद्दीन, सुरेन्द्र सोनकर, रविन्द्र यादव, मनोहर पटेल, गौरव सक्सेना, जीराज यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, स्मिता यादव, सरताज गज़ल अंसारी, जैनब फातिमा, असलम खान, अविनाश मिश्र आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *