मुगलसराय जंक्शन का नाम हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

चंदौली- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुगलसराय के बाकले मैदान से डेढ़ सौ साल पुराने मुगलसराय स्टेशन का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने के दौरान जनता को सम्बोधित करने के दौरान कहा कि माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नये आयाम गढ़ रहे है, पार्टी के बढ़ते जनाधार को देख कर विरोधियों के बीच खलबली मची हुई है,
गठबन्धन पर निशाना साधते हुवे कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा के बढ़ते कद से घबरा कर एकजुट हो गई है। कहा कि पूरा विपक्ष एक हो जाये तो भी भारतीय जनता पार्टी को हराने में वह नाकामयाब रहे गे ।शाह ने कहा कि मोदी सरकार यूपी के विकास के लिए काम कर रही है।
जनसभा के दौरान जनता से यूपी में 74 सीटें जिताने की अपील की। शाह ने कहा कि 2019 में जीत का रास्ता यूपी से होकर जाएगा। शाह ने कहा, ‘2019 के चुनाव में यूपी से पार्टी की वर्तमान में जो 73 सीट है उससे एक भी कम यानी 72 नहीं बल्कि 74 जरूर हो सकता है। बुआ-भतीजा के साथ चाहे राहुल बाबा मिल जाएं कोई फर्क नहीं पड़ता।’

*2019 में यूपी से जाएगा दिल्ली का रास्ता*

बीजेपी अध्यक्ष ने एसपी, बीएसपी के साथ ही कांग्रेस को जनता के बीच अपने जनाधार को कभी भी अजमाने की चेतावनी देते हुए कहा कि 2019 में यूपी से ही दिल्ली का रास्ता जाएगा।शाह ने कहा कि मोदी सरकार यूपी के विकास के लिए समर्पित है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बटन दबाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या, रेलमंत्री पीयूष गोयल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ,रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के अलावा कई राज्यमंत्री व दिग्गज नेता भी मौजूद थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लोकार्पण के बाद नई एकात्मता ट्रेन और प्रथम पूर्णतः महिला कर्मियों द्वारा संचालित मालगाड़ी का हरी झंडी दिखाकर परिचालन किया गया। साथ ही स्मार्ट यार्ड व प्रस्तावित दीनदयाल संग्रहालय का भी हुआ शिलान्यास।

——————————-

मुगलसराय मण्डल के विकास की ओर बढ़ते कदम

मुगलसराय यार्ड सहित मुगलसराय तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण
लागत 4500 करोड़
सोंननगर पतरातू तृतीय लाइन परियोजना के रूप में सोंननगर एवं गढ़वा रोड स्टेशनों के मध्य तीसरे लाइन का निर्माण
लागत 3400 करोड़

डालमिया फैक्ट्री के द्वारा रिक्त किये गये भूमि पर डेहरी -आन-सोन में वैगन मरम्मत कारखाना का निर्माण

लागत 630 करोड़
मुगलसराय एवं गया स्टेशनों के मध्य रोड ओवरब्रिज का निर्माण
लागत 1500 करोड़
गया में मेमू मरम्मत शेड का निर्माण
लागत 100 करोड़
6 मुगलसराय में कुशल फ्रेट स्टॉक एग्जामिनेशन हेतु स्मार्ट यार्ड का विकास
लागत 32 करोड़
7नवीनगर थर्मल पावर प्लांट हेतु अंकोरा बड़की सलैया एवं नवीनगर में नए यार्ड का निर्माण
लागत 80 करोड़
8 मानवरहित फाटकों को बंद करने 80 लो0 हाइट सब वे का निर्माण
लागत 150 करोड़
9 सोननगर गया रेल खण्ड पर स्थित मानवसहित समपार फाटकों के बदले 23 रोड अंदर ब्रिज का निर्माण
लागत 175 करोड़
10 सोननगर एवं देहरी आन -सोन स्टेशनों के मध्य तीसरे लाइन का निर्माण
लागत 445 करोड़
11 मुगलसराय में आरआरआई का रिप्लेसमेंट

लागत 190 करोड़

कुल लागत 11202 करोड़ की परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण

सुनील विश्राम चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *