मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के दियोसास गांव मे घुसे सियार ने घर के बाहर खेल रही मासूम पर हमला कर दिया। किसी तरह पिता ने उसे बचाया। इसके बाद सियार ने गांव के दो अन्य लोगों को हमला कर घायल कर दिया फिर जंगल की ओर भाग गया। हमले मे घायल बच्ची समेत तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को जंगल से निकलकर सियार गांव दियोसास में घुस आया और घर के सामने खेल रही विनोद की तीन वर्षीय पुत्री पर हमला कर दिया। बच्ची की चीखें सुनकर विनोद मौके पर पहुंचे और सियार को भगाकर बेटी को बचाया। हमले मे उनकी बेटी घायल हो गई। इसके बाद सियार ने गांव के राजेश और अभिषेक को हमला कर घायल कर दिया। परिजन घायलों को सीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान होरी लाल गंगवार ने बताया कि सियार लोगों को घायल कर जंगल मे भाग गया। वह अब भी जंगल मे घूम रहा है। उन्होंने तीन लोगों के घायल होने की बात कही। शनिवार को भी कई लोगों ने सियार को गांव के पास देखने का दावा किया। जिससे ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि सियार पागल हो गया है। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। स्टाफ को गांव भेजा जा रहा है।।
बरेली से कपिल यादव
