मीरगंज, बरेली। जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र में रविवार को रामगंगा नदी मे दोस्तों के साथ नहाने गया एक युवक डूब गया। उसे तलाशने के लिए ग्रामीण व गोताखोरों की टीम लगी हुई है लेकिन अभी तक कामयाबी नही मिली है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव कपूरपुर निवासी मदन लाल ने बताया कि उनका 12 बर्षीय पुत्र विनोद कुमार राम गंगा मे नहाने गया था। दोस्तों से जानकारी हुई तो प्रशासन को सूचना दी गई।इसके बाद गोतोखोरों को बुलाया गया। जो युवक की तलाश मे जुटे हैं। वही युवक के दोस्तों ने बताया कि नहाते समय विनोद का पैर फिसलने से वह गहरे पाने चला गया। उसे ढूंढने का कापी प्रयास किया लेकिन वह लापता हो गया। रामगंगा नदी में लगातार लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आती रहती है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। हाल ही में पूर्णिमा पर नहाने आया एक युवक भी नदी में डूब गया था। तीसरे दिन उसका शव नही मिला था।।
बरेली से कपिल यादव