मीडिया कर्मियों के लिए विशेष राहत कैम्प सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा

बाड़मेर /राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महगांई राहत कैम्प की कड़ी में नगर परिषद की ओर से मिडिया कर्मियों के लिए विशेष कैम्प सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया। नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि खबरों की भाग दौड़ को देखते हुए मीडिया कर्मियो के लिए विशेष राहत कैम्प आयोजित किया गया। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पत्रकारों एवं उनके परिवारों को भी मिले इसी मंशा को लेकर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है।

बाड़मेर विधायक मेवा राम जैन ने मीडिया कर्मियों से कहा की सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि इसकी उपयोगिता सार्थक हो। सभापति दीपक परमार ने सभी मीडियाकर्मियों सहित अन्य लोगों से अपील की है कि लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करने वाले शिविरों में अवश्य पधारें एवं सरकारी योजनाओं का लाभ ले।

इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सूचना केन्द्र में आयोजित विशेष महंगाई राहत शिविर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्रवण कुमार चौधरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार, कनिष्ठ सहायक पीर सिंह, सहायक कर्मचारी विक्रमसिंह, और नगर परिषद की और से चन्द्रजीत खत्री, राजेश सिंह,रमेश कड़ेला, कुलदीप कड़ेला, चम्पा लाल खटीक, सुरेश घारू, गुमाना राम, नरेंद्र कुमार पुरूषोत्तम सिंह, सन्दीप कौचरा, राजेन्द्र जैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *