मिशन शक्ति: बेटियां डरे नहीं, डटकर सामना करें और जवाब दे

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलो मे मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उदयपुर बन्नोजान व उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगंज प्रथम में बीईओ बबिता सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिसमे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षण हेतु कानूनी अधिकारों को विषय में बताया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। जिसमें विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने भागीदारी प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा विभिन्न जागरूक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई। बीईओ ने कहा कि महिलाएं व छात्राएं खुद के साथ होने वाली उत्पीड़न की घटनाओं को सहन करने के बजाए उनके खिलाफ आबाज उठाये। बेटियां समाज मे डरे नहीं बल्कि डटकर सामना करें और उनका जवाब भी दे। कार्यक्रम मे नोडल प्रभारी डॉ समराना, संगीता सिंह, नीतिका सक्सेना, नीरज वर्मा, रमेश चंद्र पपनै ने कहा कि चुनौती का डटकर मुकाबला करना चाहिए घबराना नहीं चाहिए। ये नारी शक्ति ऐसी हैं, जिन्होंने संघर्ष से न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि तमाम महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया। कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक डॉ. अमित यादव, कमलेश भारती, स.अ. रश्मि गुप्ता,सरिता शुक्ला, रचना अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, अलका रानी, साधना वर्मा, आकाक्षा अग्रवाल, दिव्या कुशवाहा, दीपा जोशी, चेतन कुमार, कमलेश गंगवार, रिन्कल भारद्वाज, अंशुल अग्रवाल, कंचन मौर्य, परमजीत सिंह, गुलहसन सिद्दकी, अनुज कुमार, प्रभा गंगवार, मोहम्मद यूनुस अंसारी, शमा परवीन, शोभा कुमारी, मोहब्बत शाह आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *