बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे के शंखा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद बरेली के अस्पताल मे भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों के साथी साबिर अली ने बताया कि नाजिम अली निवासी विनावर अजय व नाजिम निवासी बिधौलिया बोरिंग करने का काम करते है। सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव खरसेनी मे तीनों लोग बोरिंग करके सोमवार की रात 11 बजे बापस बिधौलिया जा रहे थे। नेशनल हाईवे के माधौपुर पुल पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों लोग पुल से नीचे गिर गये। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा बीरेंद्र सिंह ने पुल के नीचे से तीनो को उठाकर एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए बरेली भेजा। बाइक को कब्जे में लेकर थाने मे खड़ा कर लिया और उनके परिजनों को फोन से सूचना दी।।
बरेली से कपिल यादव
