बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र के सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित होटल माई बार हेडक्वार्टर मे गुरुवार क्रिसमस नाइट पर शराब के नशे मे युवकों ने जमकर गुंडई की। फ्लोर डांस के दौरान युवती से उसके भाई के सामने अश्लीलता की और विरोध करने पर बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। युवती की तहरीर पर पर पहुंची पुलिस ने पांच नामजद समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों का चालान किया है। पीलीभीत बाईपास स्थित कॉलोनी मे रहने वाली युवती का कहना है कि गुरुवार रात अपने भाई के साथ सेटेलाइट के पास स्थित माई बार हेडक्वार्टर मे गई थी। वहां कुछ लड़के उससे अभद्रता कर अश्लील हरकतें करने लगे। उसने और उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। कांच या किसी अन्य नुकीली वस्तु से उनके सिर मे प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस मामले मे युवती ने थाना बारादरी मे रौनित श्रीवास्तव, सलोनी पटेल, ध्रुव राय, अमन राय, चिराग गुप्ता और तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताविक डांस के दौरान युवतियां आपस मे टकरा गई। जिसको लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। इनमें रात एक बजे के बाद तक बार में दारू पार्टी चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर बार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे मे ले ली है। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस मामले मे बार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
