मां बाप की डांट से नाराज चंपावत की तीन युवतियां पहुंची बरेली, जीआरपी ने बालिका संरक्षण गृह भेजा

बरेली। उत्तराखंड के चंपावत जिले की तीन युवतियों ने अपने मां-बाप को डांट से नाराज होकर अपना घर छोड़ दिया। वही बरेली जंक्शन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद चाइड हेल्पलाइन की मदद से तीनों युवतियों को बालिका संरक्षण गृह भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या तीन पर तीन लड़कियों के गुमसुम बैठे होने की जानकारी मिली। जब तीनों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हम तीनों उत्तराखंड के चंपावत जिले की रहने वाली है। मां-बाप की डांट के डर से हम तीनों ने अपना घर छोड़ दिया और बरेली आ गए। अब हमारे पास पैसे भी नही है। फिलहाल पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से तीनों लड़कियों को बालिका संरक्षण गृह भेजते हुए तीनों के परिजनों को सूचित कर दिया। जिनके आते ही तीनों लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। जीआरपी ने बताया गया कि तीनों लड़कियों के मां-बाप के आने के बाद सत्यता पता चल सकेगी। अभी तीनों अलग-अलग बाते बताकर पुलिस को गुमराह करने मे लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *