महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास, छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दो दिन पहले रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक से लुटेरों ने मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीन लिए और फरार हो गए। पुलिस ने छह अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वही पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ युवकों ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा को भी बढ़ाया है। थाना शेरगढ़ के गांव जियानगला में रहने वाले महेश शनिवार को पत्नी ममता के साथ बाइक से ससुराल गांव पस्तौर सीबीगंज जा रहे थे। एएनए अग्रास रोड पर कर्बला के पास उन्होंने बाइक रोकी। उनकी पत्नी बाथरूम को गयी। इसी दौरान बाइक सवार दो व चार लड़के जंगल से आए। उन्होंने महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए झाड़ियों मे खींच कर ले जाने लगे और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट करके 4300 रुपए और मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पत्नी समेत थाना पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वही पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का आरोप निराधार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *