महिला सशक्तीकरण को समर्पित है आयोग- पुष्पा पांडेय

बरेली। राज्य महिला आयोग ने महिला सशाक्तीकरण संगम एवं सम्मान समारोह का गुरुवार को जीआईसी ऑडिटोरियम मे आयोजन किया। इसमें 31 अधिकारियों सहित कुल 514 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जीआईसी परिसर स्थित पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार मे गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम है। राज्य महिला आयोग लखनऊ के साथ-साथ ब्लॉक स्तर पर महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुनने का काम कर रहा है। जिसके चलते पीड़ित महिलाओं को अब लखनऊ के चक्कर नही लगाने पड़ते है। विशिष्ट अतिथि आईपीएस सोनाली मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा मे आज का यह सम्मान समारोह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत साबित होगा। पुलिस भी वर्तमान समय मे इस दिशा में सार्थक रूप से कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि सीईओ कैंट डॉ. तनु जैन ने कहा कि आयोग का यह कार्यक्रम निश्चित रूप से महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध होगा। इस दौरान गायत्री पांडेय उपनिदेशक मत्स्य विभाग, रितुजा तिवारी जिला कृषि अधिकारी, रश्मि शर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, अनामिका अंकुर जैन औषधि निरीक्षक, शिखा पांडेय पूर्ति निरिक्षक, नीतू कनौजिया जिला सूचना अधिकारी, परमेश्वरी प्रभारी महिला थाना का भी सम्मान किया गया। डीपीओ मोनिका राणा, समाजसेवी निहाल सिंह, चंचल गंगवार, रिंकी सैनी, डॉ. इशू पाठक, दीप्ती मिश्रा, संजय वर्मा, रंजन सिंह, संतोष पाण्डेय, डॉ. नेहा यादव का सहयोग रहा। इसके अलावा रश्मि जायसवाल, प्रेमलता राठौर, आरती यादव, ब्रजेश कुमारी, रिद्धी सिंह, योगेश लोधी, डॉ. वैशाली सिंह, आकांक्षा माथुर, डॉ. लवी सिंह, अंकिता भाटिया, अर्चना पाठक के अलावा महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल पुष्टाहार, पुलिस विभाग की 514 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *