महिला लेखपाल ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने प्रेमी को हिरासत मे लिया

नवाबगंज, बरेली। जनपद की तहसील फरीदपुर तहसील मे तैनात एक महिला लेखपाल ने नवाबगंज कस्बा स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहां उसके साथ मौजूद प्रेमी ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला लेखपाल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उसके पति ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने लेखपाल के प्रेमी को हिरासत मे लिया है। नवाबगंज के एक गांव की रहने वाली महिला लेखपाल की शादी बरेली के एक मोहल्ले मे हुई थी। लेखपाल इस वक्त फरीदपुर तहसील मे तैनात है। इससे पूर्व पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र मे तैनात थी। इसी दौरान उसका जहानाबाद के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने नवाबगंज मे ही अपना लेखपाल के साथ रहने का ठिकाना बना लिया। वह दोनों अक्सर वहां जाकर रुकते थे। महिला के लेखपाल साथियों के अनुसार वह गुरुवार को फरीदपुर तहसील मे ड्यूटी करने के लिए घर से निकली थी। तहसील नही पहुंची, जिसके बाद लोगों ने उसे कॉल करना शुरू किया। उसके मोबाइल फोन पर रिंग तो जा रही थी लेकिन फोन नहीं उठ रहा था। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए उसकी लोकेशन निकलवायी। उसकी लोकेशन नवाबगंज मे मिल रही थी। तहसील प्रशासन के दखल के बाद नवाबगंज थाना पुलिस ने उसे तलाशा तो वह नगर के एक अस्पताल में भर्ती मिली। पुलिस पूछताछ के बाद पता चला कि महिला ने नवाबगंज में ही फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके प्रेमी ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। नवाबगंज सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया पता चला है कि महिला लेखपाल ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसके प्रेमी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *