महिला की मौत के बाद सील किया यूनिसन अस्पताल

बहेड़ी, बरेली। जनपद के बहेड़ी कस्बे मे बाईपास पर स्थित यूनियन अस्पताल में झोलाछाप के गलत इलाज से महिला के मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल सील कर दिया है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो तमाम अनियमितताएं, मिली। इस पर डिप्टी सीएमओ ने पुलिस के साथ अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। क्षेत्र के गांव पिपरिया रंजीत निवासी राजपाल की 33 वर्षीय पत्नी गीता की बच्चेदानी मे गांठ थी। परिजन उसे ऑपरेशन के लिए बाईपास स्थित यूनियन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। ऑपरेशन के दौरान गीता की गुरुवार देर रात मे मौत हो गई। इसके बाद झोलाछाप फरार हो गया। सूचना पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए और हंगामा किया था। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ अमित कुमार ने चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा के साथ अस्पताल को सील करा दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *