महाविद्यालय की छात्राओं ने यातायात माह में जागरूकता अभियान में लिया भाग

*यातायात नियमों का पालन करें- प्राचार्य डॉ राजकुमार

हमीरपुर- राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर में नवंबर 2022 को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ राजकुमार के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दी थी कि कार्यक्रम अधिकारी श्री लवकुश कुमार के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया! जिसमें दोनों इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने बड़ी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया! महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर प्रश्नोत्तरी कराने का एकमात्र उद्देश्य छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय पर जागरूक करना ना है! इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक डॉ सबा कौशल, डॉ अशोक बाबू, डॉ स्वाति गुप्ता तथा डॉ ज्योति यादव ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया! इस अवसर पर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में श्रीमती प्रतिमा चौहान, श्रीमती सुषमा कुशवाहा तथा परिचारिका श्रीमती ज्ञानवती आदि भी उपस्थित रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *