मलिन बस्तियों मे विकास कार्यों की धीमी गति पर महापौर नाराज

बरेली। शहर की मलिन बस्तियों समेत अन्य विकास कार्यों की धीमी गति और उपेक्षा पर मेयर डॉ. उमेश गौतम ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में विभागों पर नाराजगी जताई। 15वें वित्त आयोग की धनराशि से चल रहे कार्यों का आकलन करते हुए मेयर ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जाएगी। मंगलवार लवार को नगर निगम में मेयर कार्यालय में 15वें वित्त आयोग की धनराशि से होने वाले कामों की समीक्षा बैठक की है। इस दौरान मेयर ने सबसे पहले जलकल विभाग के अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाए और कहा कि पेयजल, सीवर से लेकर तमाम जनता से जुड़े बुनियादी कार्यों में सुस्ती स्पष्ट दिखाई दे रही है। मलिन बस्तियों में पेयजल और सीवर संबंधी समस्याओं के समाधान न होने पर मेयर ने जीएम जलकल मनोज कुमार आर्य को दोबारा कड़ी हिदायत दी। इस मौके पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी, जीएम जलकल, एई, जेई रहे। वही समीक्षा मे पाया गया कि पूर्व मे हुई बैठक मे जिन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, वे अब तक अधूरे हैं। मेयर ने कहा कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद कार्य अधूरे रहना कार्यशैली पर सवाल उठाता है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक पुराने कार्य पूरे नहीं होंगे। मेयर ने घोषणा की कि अगली समीक्षा बैठक मे हर विभाग को उनके कामकाज के आधार पर रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। जो विभाग लक्ष्य के अनुसार प्रदर्शन नही करेंगे। उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा। सरकार जनता से जुड़े कामों के लिए बजट दे रही है लेकिन उनसे काम नही हो रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *