मण्डल के सभी सरकारी कार्यालयों में महिला हैल्प डेस्क बनेंगी-मण्डलायुक्त

*भीड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा का व्यापक प्रबंध हो – संजय कुमार
सहारनपुर- मण्डलायुक्त संजय कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन बनाने की दिशा में प्रभावी कार्यक्रम चलाये जाये। उन्होंने कहा कि 180 दिन तक चलने वाले ‘‘मिशन शक्ति’’ अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि मण्डल के सभी सरकारी कार्यालयो में महिला हैल्प डेस्क बनाई जाए। उन्हांेने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजारों में भीड़ को देखते हुए महिला सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये जाए।
श्री संजय कुमार आज यहां मण्डल स्तर पर “मिशन शक्ति” को सफल बनाने के लिये जनपदों की कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनपद में अमूल्य योगदान देने वाली महिलाओं को चिन्हित कर उनकी सफलता की कहानी को अन्य महिलाओं को बताया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रविवार को सुबह 7.00 बजे से 9.00 बजे तक महिलओं की दो कि.मी. की साईकिललिंग कराई जाए तथा शनिवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए योग शिविर का आयोजन कराया जाए। उन्हांेने कहा कि हर जनपद की महिला उद्योगपति, किसान, समाजसेवी, खिलाड़ी तथा दुसरे क्षेत्रों में अपना नाम कमाने वाली महिलाओं की सफलता की कहानी को भी प्रचारित किया जाए। जिससे दूसरी अन्य महिला भी प्रोत्साहित हो सके। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने जनपदों की कार्ययोजना बनाकर यथाशीध्र प्रस्तुत करें।
मण्डलायुक्त ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में महिला हैल्प डेस्क बनाये जाए। महिला के प्रति होने वाले अपराधों को नियंत्रण करने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून में उनके हकों के बारे में जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर महिलाओं का उत्पीड़न न होने पाये।
श्री संजय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को तत्काल लाभ दिये जाए। स्कूल व काॅलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाए। उन्होंने कहा कि ईंट-भट्टों पर कार्य करने वाली महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही सरकारी योजनाओं को लाभ ऐसे परिवारों को दिया जाए। उन्हांेने सभी सरकारी व निजी बसों में महिला हैल्प लाईन का नम्बर लिखाये जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. एस चनप्पा, उप निदेशक पंचायतीराज हरिकेश बहादूर, उप श्रमायुक्त शक्ति सैन मौर्य, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा योगराज सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ सिंह, सहायक निदेशक सूचना अवधेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार दूबे, ए.आर.टी.ओ श्री आर.पी.मिश्र, ए.आर.एम. रोड़वेज जगदीश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एस.शर्मा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शामिल थे।

– सहारनपुर से मन्थन चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *