बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मक्का मदीना शरीफ के लिए 25 हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। जानकारी के मुताबिक नूरी हज व उमरा टूर के जुल्फिकार अहमद अंसारी के नेतृत्व मे फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से मक्का मदीना के लिए फतेहगंज पश्चिमी से 25 लोगों का जत्था उमरा करने के लिए रवाना हुआ। उससे पहले लोगों ने अपने अपने घरों मे कुरान खानी कराई। मक्का मदीना उमरा करने जाने वालों मे कस्बे के शाही इमाम जामा मस्जिद के मौलाना इस्लाम बारिश उनकी पत्नी शमीम बेगम, जाबिर हुसैन, छन्नो बी, अमजद सलीम, जुल्फिकार अहमद उनकी पत्नी शबनम बेगम उर्फ गुड़िया, कफील अहमद, हाजी शाकिर हुसैन और उनकी लड़की इरम, हाजी ताहिर की बेटी शीवा अंसारी, डॉ अजीज उनकी पत्नी मैहसर बेगम, बहन परवीन, अदीव अंसारी, अमान रजा, शमा वी, रिफाकत हुसैन, शफी मंसूरी, गफ्फार हुसैन, मौलाना टनाटन, इरफान अहमद आदि रवाना हुए। कस्वे के पूर्व चेयरमैन शकील अहमद अंसारी, बख्तियार अहमद, डॉ मुदित प्रताप सिंह नावेद अंसारी, तारिक अजीम उर्फ शानू, एडवोकेट इफ़्तिख़ार अहमद, अहसान रजा अंसारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव