मंदिर के कमरे मे पुजारी की संदिग्ध हालात मे मौत

हाफिजगंज, बरेली। जनपद की थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे कमरा बंद करके सोए पुजारी की संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। काफी देर तक पुजारी के न उठने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर देखा तो चारपाई पर पुजारी का शव पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सुडियावा गांव मे बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक मंदिर है। जिसमें बीते दो माह से नवाबगंज थाना क्षेत्र के सरदार नगर गांव के ब्रजपाल (65) पुजारी के तौर पर रहते थे। वह मंदिर मे नियमित रूप से पूजा-अर्चना और आरती करते थे। रविवार को वह मंदिर परिसर मे बने कमरे मे सो रहे थे। उन्होंने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। सोमवार दोपहर दो बजे तक जब वह नही जागे तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने उन्हें जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। तो ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा पुजारी का शव खटिया मे पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक हाफिजगंज प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *