गुलड़िया, बरसेर, बरेली। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई डॉ. मानसिंह के स्कूल मे हुई चोरी के मामले मे पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूल मे ही नौकरी करता है। उसके पास से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। कैबिनेट मंत्री के भाई का गुलड़िया मे स्कूल है। सोमवार को स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्कूल से एक बैट्री, चैंजओवर और तार चोरी हो गया है। इसके बाद बड़ागांव चौकी और थाना पुलिस की कई टीमें चोर को पकड़ने मे लग गई। मंगलवार को पुलिस ने अलीगंज मार्ग पर बड़ागांव मे निर्माणाधीन दुकानों के पास से बैट्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की बैट्री, चैंजओवर और 40 मीटर तार बरामद किया गया है। पूछताछ मे उसने अपना नाम राजू उर्फ राजकुमार निवासी असदपुर थाना मीरगंज बताया। बताया कि उसने यह सामान अपने साथी अनिल कुमार के सहयोग से चुराया था। दोनों स्कूल मे नौकरी करते है। चोरी का माल खेतों मे छिपा दिया था। जिसे वह मंगलवार को अलीगंज बेचने ले जा रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
