बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर रामगंगा मे नहाते समय गंगा के तेज बहाव से एक बच्ची व तीन युवक डूब गए थे। गांव के घाट पर मौजूद लोग व आस-पास गांव से स्नान करने आए तैराक भी बच्ची के साथ डूब रहे युवकों को बचाने के लिए गंगा मे कूद पड़े और दो युवकों को बचाने मे सफल रहे। इसी के साथ गंगा मे डूबे मुबारकपुर निवासी प्रदीप व बहादुरपुर निवासी सूरज पाल की बेटी मानसी डूब गई। स्थानीय तैराकों ने काफी तलाश किया पर दोनो का अब तक पता नही चल पाया है। बुधवार को मीरगंज तहसीलदार राम नयन सिंह के साथ लेखपाल नरेश कुमार, कानूनगो हरिद्वारी लाल व द्वितीय बटालियन पीएसी सीतापुर बाढ़ राहत दल के 11 सदस्यों की टीम प्रभारी पुत्तू लाल वर्मा, कांस्टेबल सूरज भान, सुभम सिंह, अजीत सिंह, नरेंद्र नाथ यादव, अमित वर्मा, अनुज शर्मा, शरद दुवे, रमन सिंह, दीपक वर्मा, दीपक कनौजिया गंगा घाट पर पहुंचे और मोटर बोट से बच्ची मानसी व युवक प्रदीप की तलाश की। भोलापुर गंगा घाट से लेकर मीरापुर गौतारा तक गंगा के पानी को मथा गया। जिससे यदि पानी मे नीचे रेत मे कही बच्ची व युवक फंसा हो तो पता चल जाए। लेकिन प्रशासन को असफलता ही हाथ लगी। रामगंगा घाट पर इंस्पेक्टर राजेश सिंह, एसआई अवधेश कुमार के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही। पीड़ित व ग्रामीणों मे चर्चा है कि प्रशासन केवल वहां पर खोज के नाम पर खानापूर्ति की कर रही है। संसाधन के अभाव मे दोनों को ढूंढने मे असफल है। मृतक के रोते-बिलखते परिवार के लोगों ने थाना क्षेत्र के गांव बीथम नौगवां की गौंटिया के तैराक मूलचंद, झूंडे लाल, चन्द्रपाल, मान सिंह, देवेंद्र पाल ने भी गंगा मे उतर कर शव को ढूंढने की कोशिश कर रहे है। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी राजेश सिंह ने बताया कि अभी तक डूबे लोग नही मिले है। खोजबीन जारी है और आगे भी रहेगी।।
बरेली से कपिल यादव
