बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए चार लोग गंगा मे डूब गए। वही नहा रहे लोगो ने डूबते हुए देखा तो तैरकर दो लोगो को बचा लिया। दूसरी ओर पिता के साथ रामगंगा मे स्नान करते समय एक बालिका डूब गई। वही दूसरी ओर दोस्तों के साथ स्नान करने पहुंचे युवक डूब गया। वही ड्यूटी कर रहे पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर राजेश सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने गोताखोर व नाव की मदद से ढूंढने मे लगे हुए है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नही लग सकी है। एसडीएम कुमार धर्मेंद्र व सीओ राजकुमार मिश्र ने पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर शंखापुर रामगंगा मे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने आए चार लोग डूब गए। क्षेत्र के ग्रामीणों ने डूबते हुए लोगों को देखा तो ग्रामीण धनपाल, रामाशंकर, गजेंद्र, महावीर, नंदराम, जगतपाल, बुद्धसेन, प्रदीप ने दो लोगों को बचा लिया गया लेकिन थाना शाही क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी रामेश्वर दयाल का पुत्र प्रदीप उम्र 18 वर्ष और बहादुरपुर व हाल फतेहगंज पश्चिमी चौड़ा खरंजा निवासी सूरजपाल की पुत्री मानसी 7 वर्ष स्नान करते समय गहरे स्थान मे चले गए। जिससे बह डूब गए। गंगा स्नान मेले मे पिता के साथ बेटा और बेटी नहाते समय बेटा डूबने लगा तो पिता ने बेटे को बचाया तब तक बेटी डूब गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उसे ढूंढने मे जुट गई। सफलता हाथ नही लग सकी है। भोलापुर शंखापुर गांव के प्रधान पति महावीर ने बताया कि मेला कई किलोमीटर एरिया मे फैला हुआ है। ग्रामीणों व गोताखोरों के सहारे पांच घंटे तक डूबे हुए लोगों को खोजा लेकिन उनकी तलाश नही हो सकी है। वही मानसी के पिता सूरजपाल ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मदद नही की अगर समय रहते पुलिस मदद करती तो शायद मेरी बेटी की जान बच सकती थी। एसडीएम कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि मेला लगने से एक दिन पहले गंगा मे नहाने के लिए बैरीकेटिंग की गई थी। प्रशासन की पूरी व्यवस्था थी लेकिन मेला चार किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र मे फैला हुआ है। जिस रास्ते से लोग आये वही नहाने लगे। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग श्रद्धालु नही मान रहे थे। जो बच्ची डूबी है। वह पिता के साथ नहा रही थी। उसका बेटा भी नहा रहा था। बेटा डूबने लगा तो पिता उसे बचाने गये तो बेटी डूब गई। उसे बचाने एक लड़का भी डूब गया है। दो अन्य डूब रहे थे। उन्हे बचा लिया गया है। पास के ही बीस गोता खोर लगाकर तलाश की जा रही है। चौबारी से अन्य गोता खोर बुलाये गये है।।
बरेली से कपिल यादव
