बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर मे अज्ञात कारणों से झोपड़ी सहित एक घर मे बंधे जानवर समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बाल्टीयो से पानी भर भर कर डाला। एक घण्टे बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दी गयी है। आपको बता दे कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर मे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने बुद्धसेन पुत्र तुलाराम की झोपड़ी को आगोश मे ले लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के गंगा देई के घर को भी चपेट मे ले लिया। तेज हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे बुद्धसेन की झोपड़ी मे रखा पलंग, कपड़े व अन्य सामान सहित लगभग 25 हजार का सामान जलकर राख हो गया। वही गंगा देई के घर मे बंधे दो बकरी और उनके बच्चे जलकर मर गए और गाय भी आधी जल गई। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाल्टीयो से पानी भर भर कर डाला। पुलिस व फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया। पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रधान पति महावीर ने बताया कि बुद्धसेन 15 दिन पहले ही बाहर कुर्सी बेचने गए थे। झोपड़ी मे कोई नही था। उन्हें सूचना कर दी गई है। आग का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।।
बरेली से कपिल यादव