Breaking News

भूमाफियाओं ने रिटायर्ड सूबेदार की जमीन पर किया कब्जा, डीएम से शिकायत

बरेली। भूमाफियाओं ने बुजुर्ग रिटायर्ड सूबेदार की जमीन पर किया अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बुजुर्ग ने डीएम से शिकायत की है। बदायूं रोड़ के करगैना निवासी भूदेव शर्मा पुत्र रामचंद्र उन्होने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वो आर्मी से रिटायर्ड सूबेदार है। उनका आरोप है कि गाटा संख्या 254 स्थित ग्राम करगैना मे उनकी जमीन है। जिसको उन्होंने हरिजन सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह को बेच दिया था। इस बीच 30 साल बाद हरिजन की मौत हो गयी। जिस पर सिविल लाइन निवासी सुमित भारद्वाज पुत्र अनिल भारद्वाज अपने सहयोगी संजीव खंडेलवाल आशिक अली, ऋषि गुप्ता के साथ मिलकर जमीन का दाखिल खारिज करा लिया। जिसे न्यायालय मे भी मुकदमा विचारधीन है। बुजुर्ग ने बताया 14 दिसंबर को इन्हीं भूमाफियाओं ने इस जमीन को लेकर बुलडोजर के साथ फर्जी पुलिस, महिला होमगार्ड लेखपाल नायब तहसीलदार बुलाकर संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा करने लगे। भूमाफियाओं के साथ अवैध असला लेकर भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इसकी सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर भूमाफियाओं ने बुजुर्ग रिटायर्ड सूबेदार की जमीन पर किया। पुलिस ने आरोपियों से कागज दिखाने को कहा जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वही बुज़ुर्ग नें आरोपी भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम से की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *