भाजपा सरकार मे मुस्लिमों की तकदीर बदलने बाली है – दानिश आजाद अंसारी

बरेली। रविवार को नेहरू युवा केंद्र मे पसमांदा समाज सम्मेलन मे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान मोदी और योगी को आगे ले जा रहे है। आगे के दिनों मे मुस्लिमों की तकदीर बदलने बाली है। विरोधी लोग विकास में बाधा बन रहे हैं। हैदराबाद के एक भाईजान ने आज तक कुछ नहीं किया। योगी और मोदी ने पूरी दमदारी से मुसलमानों की आवाज उठाई है। मुस्लिम कौम फिर से केंद्र में सरकार बनाएंगे। अब भाजपा में मुस्लिम भी हिस्सेदारी ले रहे है। अब सरकार के सहयोग से मुसलमान के बच्चे भी आईएएस ओर आईपीएस बनेंगे। मुख्य अथिति कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि आयोजन के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने कहा की आजादी की लड़ाई हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने मिलकर लड़ी। इसलिए देश मे सबका हक बराबर है। बीजेपी समाज निर्माण की लड़ाई लड़ती है। गांव के गरीब शहर के गरीब सबको घर बैठे अधिकार मिलते है। कांग्रेस ने मुस्लिमों को ठगने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार भाजपा की बनी। गैर कांग्रेसी सरकार मे सबका साथ ओर सबका विकास हो रहा है। पीएफआई पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया। यह समाज को बांटने का काम करता है। इसका आतंकवाद से लिंक है। पीएफआई समाज को बांटने का काम कर रहा था। इसलिए इसे बैन किया गया। कट्टरबादी विचार धारा को बड़वा दे रहे थे। मुस्लिम को गुमराह कर रहे थे। मोदी ने वैन लगाकर मुस्लिम को आगे बड़ाने का काम किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *