बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को स्वागत करने भाजपाई टोल प्लाजा फतेहगंज पश्चिमी पर भाजपा कार्यकर्ता बा पदाधिकारी पहुंच गए। उनको फूलमालाओं से लाद दिया। जिसके बाद परिचय की शुरुआत हुई। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन ने शुरुआत से ही संगठन को मजबूत बनाने और आगामी हर मोर्चे के लिए जुट जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाओं चला रही है। हम समाज मे जहां भी बैठते हैं और पात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचानी चाहिए। इससे वंचित वर्ग को लाभ मिल सकेगा। स्वागत करने वालों मे जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य सहित सैकड़ों पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव