बरेली। शहर के सुभाषनगर क्षेत्र मे मोदी ब्रिगेड से जुड़े भाजपा नेता और उनके नौकर पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। मामले की शिकायत थाना सुभाषनगर पुलिस से की गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद इसकी शिकायत ट्विटर पर की गई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र के सिठौरा मे टीम मोदी ब्रिगेड के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना को शनिवार रात को उनके पड़ोस में ही रहने वाले दबंग लोगों ने घेर लिया। उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें राजेश व उनका नौकर गंभीर रूप से घायल हो गये। राजेश व उनके नौकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि राजेश मोदी यूथ ब्रिगेड से नहीं जुड़े हैं। यह पूरा मामला वेश्यावृत्ति से जुड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि शिवसेना के पूर्व कार्यकर्ता पंकज पाठक के साथ राजेश काम करते थे। हालांकि, इस मामले में बरेली पुलिस को किए गए ट्वीट में भी राजेश को यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष बताया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने इस मामले मे आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।।
बरेली से कपिल यादव