भाजपा के स्थापना दिवस पर लगाई प्रदर्शनी

बरेली। मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर पार्टी इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 1980 में पार्टी के गठन, एक राष्ट्र एक संविधान, अमृत काल के पंच प्रण, मेक इन इंडिया, आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दौर, श्री राम मंदिर के लिए सदियों का संघर्ष, वीआईपी कल्चर को गुड बाय, जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 की समाप्ति जैसे पोस्टर लगाए गए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुलशन आनंद, रामगोपाल मिश्रा, डॉ. सीपीएस चौहान, देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल, महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *