सीबीगंज, बरेली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी ही सरकार मे हिस्ट्रीशीटर सुभाष लोधी को रंगदारी दे चुके है। अब दोबारा से सुभाष लोधी ने जमानत और मुकदमे लड़ने के लिए भाजपा नेता से रुपये की मांग कर दी। इस पर भाजपा नेता ने सीबीगंज थाने मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अटरिया निवासी पूरनलाल लोधी ने सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष है और प्रदेश के पिछड़ा मोर्चा में रह चुके है। बताया कि हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर सुभाष लोधी ने उन्हें कॉल कर हत्या की धमकी दी। कार मे बैठकर सुभाष लोधी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया। जिसमें वह सीधे तौर पर पूरनलाल लोधी को धमकी दे रहा है। वीडियो में सुभाष कह रहा है कि धज्जियां उड़ा देंगे। चाहे जीवन में कुछ भी हो जाए लेकिन चूकेंगे नही। मैं गुंडा नही हूं। मुझे गुंडा बनाया गया है। पूरनलाल ने आरोप लगाया कि सुभाष लोधी मुकदमों की पैरवी के लिए रुपये मांग रहा है। उसने धमकी दी है कि हमारे मुकदमों का खर्चा उठाना होगा वरना हत्या कर देंगे। पूरनलाल ने झांककर देखा तो सुभाष लोधी ने उनके तहेरे भाई की पत्नी और बच्चों को रास्ते में घेर रखा था। पूरनलाल ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। पूरनलाल के मुताबिक वह अपनी जान बचाने के लिए सुभाष के परिवार को बीस-बीस हजार रुपये दे चुके है। वह विवादों से दूर रहना चाहते हैं। सुभाष लोधी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। वह स्मैक व चरस का नशा करने का आदी है। वह नशे मे किसी की भी हत्या कर सकता है। सुभाष लोधी और उसके परिवार का गांव मे आतंक है। सुभाष लोधी ने पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड भी किया था। आरोप लगाया कि सुभाष का शहर के कुख्यात बदमाशों के साथ नेटवर्क है। जिसकी मदद से रंगदारी वसूलने और घटनाएं करने का काम करता है। कुछ दिन पहले अटरिया गांव निवासी मान सिंह ने भी सुभाष और उसके परिवार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मुकदमों की जांच शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव
