नागल/ सहारनपुर- भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी पश्चिमी प्रान्त की घोषणा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी भाजपा ने कर दी है।जिसमें अध्यक्ष रामकुमार सहरावत मुजफ्फरनगर महामंत्री अनिल पुन्डीर रणखण्डी पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवबन्द को बनाया गया है।नागल क्षेत्र में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री के पँहुचने पर नागल के ब्लॉक प्रमुख मास्टर विजेन्द्र चौधरी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और इसे क्षेत्र का सम्मान बताया उन्होंने कहा कि अब तेजी से किसानो के विकास के लिए आगे बढ़ कर कार्य किया जाऐगा भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही हैं।इस अवसर पर प्रवासी अजीत सिंह राणा, सतेन्द्र वैदिक निदेशक क्रयविक्रयी समिति देवबन्द, करणसिंह निदेशक डी.सी.डी.एफ.,चरण सिंह निदेशक कोपरेटिव बैंक, पपिन चौधरी पूर्व सभापति,ईशांत चौधरी, उत्कर्ष चौधरी, मेमपाल सिंह, सँजीव, सँजय कुकावी,गुरूचरण सिंह,ईन्दरपाल मलिक, अमर सिंह बोबी, विकास नगली, मोनू शर्मा, अरूण कुमार त्यागी, विजयपाल पठौडी,आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महामंत्री अनिल पुन्डीर का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
– सुनील चौधरी सहारनपुर
भाजपा किसान मोर्चा की क्षेत्रीय कमेटी की हुई घोषणा
