भाजपा कार्यालय मे अटल जयंती पर प्रदर्शनी शुरू

बरेली। भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सात दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसका उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार ने किया। भाजपा संगठन के तीनों जिलों ने सयुंक्त रूप से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी लगाई। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला प्रभारी चौधरी देवेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैट विधायक संजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, विधायक प्रो. श्याम बिहारी, गुलशन आनन्द, महानगर उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभुदयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता, जेपीएस पाल, अजय चौहान, नरेंद्र मौर्य, शिखा मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *