भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने नवन्युक्त कार्यकारिणी के साथ की बैठक

आजमगढ़ – भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती की अध्यक्षता में बुधवार को सायं जिला कार्यालय पर नवनियुक्त अनुसूचित मोर्चा के जिला कार्यकारिणी व कार्यसमिति के साथ बैठक किया। अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया । जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व माननीय मुख्यमंत्री अदित्यनाथ नाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ दलितों शोषितों वंचितों, पिछडों, किसानों के लिए बिना किसी भेदभाव के योजनाएं चलाकर सभी के जीवन स्तर को उठाने का कार्य कर रहे हैं। भारतरत्न डा.भीमराव रामजी अम्बेडकर के जीवन से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है। हम सभी को भाजपा अनुसूचित मोर्चे का पदाधिकारी बना कर जो जिम्मेदारी सौपीं गई है, हम उसे पूरे मनोयोग से पूरा करेंगे। सुक्खू राम जी ने आगे बताया कि प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा शेषनाथ भारती जी ने फोन द्वारा यह अवगत कराया कि आगामी 1सितंबर दिन शनिवार को आयोजित होने वाला अभिनन्दन समारोह कतिपय कारणों से स्थगित कर दिया गया है । जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह से वार्ता के बाद प्रदेश के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया गया कि 1सितम्बर को आयोजित होने वाला अभिनन्दन समारोह स्थगित कर दिया गया है।
इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष बसन्त लाल,जिला उपाध्यक्ष फूलचन्द भारती अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संजय राम, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेशचन्द्र सोनकर, लहुरी राम अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री सौदागर भारती, कोषाध्यक्ष राम नरेश गौतम, कार्यालय प्रभारी सहदेव, नन्हकूराम सरोज, कर्मवीर शर्मा, चन्द्रकेश के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *