नई दिल्ली। किंग्स बुक ऑफ रिकॉर्ड और तथा लता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “पदम रत्न सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन इंटरनेशनल यूथ होस्टल चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए सम्मानित प्रतिभाओं एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजन समिति की ओर से डॉ. पंकज के. खटवानी – अध्यक्ष, लता फाउंडेशन एवं डॉ. अनुराग सक्सेना – अध्यक्ष, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्न महानुभाव उपस्थित रहे। डॉ. आर. डी. मीणा (आईएएस, सेवानिवृत्त), सीए डॉ. महेश गौर (मेमोरी एवं मेंटल ट्रेनर),इशमीत कौर (मिसेज इंडिया वर्ल्ड),मीन्स मल्होत्रा (सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट), अनु शमीहोके (होटलियर, इन्फ्लुएंसर एवं ब्लॉगर) डॉ. अनुराग सक्सेना (अध्यक्ष, जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया) सभी अतिथियों ने मंच से अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं की सराहना की।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निम्न अवॉर्डीज़ को “पदम रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया—
धापू – कृषि एवं पशुपालन – बाड़मेर
अनिल कुमार शर्मा – कार्डियक कैथलैब टेक्नोलॉजिकल सर्विसेज – जयपुर
अमित खंडेलवाल – सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां – राजनांदगांव
अमृत लाल – सामाजिक सेवा एवं साहित्य – जैसलमेर
जागरूद ढोला – शिक्षा – बाड़मेर
प्रियंका भास्कर – फॉरेंसिक वैज्ञानिक सहयोग – सीकर
यज्ञेश मिश्रा – सामाजिक सेवा – अजमेर
वैभव इनाखिया – सामाजिक सेवा एवं लेखन – जैसलमेर
देवा राम – सामाजिक सेवा – जोधपुर
डॉ. सुशील कुमार शर्मा – फॉरेंसिक साइंस सेवाएं – जयपुर
डॉ. हर्ष एम. कछालिया – ऑडिटिंग एवं विधि – मुंबई
दिनेश कुमार हींगरा – सामाजिक सेवा – जैसलमेर
डॉ. रागराम मंगालिया – सामाजिक सेवा – जैसलमेर
रिजवान जकाउल्लाह खान – शिक्षा एवं सामाजिक सेवा – महाराष्ट्र
तखत सिंह – सामाजिक सेवा – जैसलमेर
सच्चिदानंद शांडिल्य – सामाजिक उत्तरदायित्व – नई दिल्ली
🌺 आशा कृष्ण मेमोरियल अवॉर्ड
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में “आशा कृष्ण मेमोरियल अवॉर्ड” के अंतर्गत अमित खंडेलवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
🎤 प्रेरक संदेश के साथ समापन
समारोह का समापन डॉ. पंकज के. खटवानी द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने वेलेंटाइन दिवस के अवसर पर सभी को प्रेम बांटने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और सदैव खुश रहने का संदेश दिया।
उनके सकारात्मक संदेश के साथ यह भव्य समारोह उत्साह, सम्मान और प्रेरणा की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
