बरेली। सपाइयों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। बरेली। सपाइयों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर गौतम बुद्ध की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार है। महज 29 वर्ष की आयु में ही उन्होंने संसार के दुखों जैसे बुढ़ापा, बीमारी और मृत्यु को देखकर गहन चिंतन किया। इस अनुभव ने उन्हें सत्य की खोज के लिए राजसी जीवन त्यागने को प्रेरित किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि गौतम बुद्ध के जीवन से हमें जागरूकता, शांति और नैतिकता की शिक्षा मिलती है। हिंसा न करना, चोरी न करना, झूठ न बोलना और नशे से दूरी उनकी कुछ मुख्य शिक्षाएं हैं, जिन पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को महान बना सकता है। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, राष्ट्रीय महासचिव रणवीर सिंह जाटव, महानगर सचिव हरिओम प्रजापति, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान, महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, बाबा साहब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, प्रबल तिवारी, संदीप मौर्या, संजीव कश्यप, राजेश्वरी यादव, वरुण गिहार, रेहान अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव