बरेली। शुक्रवार को बाजार मे धान बेचने जा रहे किसान को ट्रैक्टर-ट्रॉली मे तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही गाड़ी चालक को हिरासत मे ले लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना भुता क्षेत्र के ककरा खुद का रहने वाला 29 वर्षीय अजीत पुत्र सुरेश के भाई ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से नवाबगंज बाजार धान बेचने जा रहा था। तभी रास्ते मे ट्रॉली के पहिए मे हवा डलवाने के लिए रोड किनारे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी रिंकू ने इसकी जानकारी पुलिस व परिवार के लोगों को दी तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही मृतक की पत्नी लता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक बेटा और एक बेटी है।।
बरेली से कपिल यादव
