बेसिक शिक्षा के बच्चों ने अखबार पढ़ने में दिखाई उत्सुकता

बरेली- अधिकारियों केआदेश पर बेसिक के बच्चों ने अखबार पढ़ने में उत्सुकता दिखाई,, शासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने एक नया फरमान जारी किया बेसिक के बच्चों को प्रतिदिन अखबार पढ़ाया जाए इससे न केवल बच्चों को देश विदेश की जानकारी प्राप्त होती है बल्कि लोकल के भी समाचार से बच्चा अवगत होता है आज कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के जूनियर सेक्शन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने अखबार पढ़ने को दिया बच्चों ने बहुत ही उत्सुकता दिखाई और बारी-बारी से अखबार को पढ़ कर सुनाया जहां नए-नए समाचारों से बच्चे अवगत हुए वही विभिन्न प्रकार की जानकारियो. कृषि संबंधी मनोरंजन संबंधी राजनीति आर्थिक आदि से अवगत हुए पहेलियां भी बच्चों ने खूब खेली विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया बच्चों के अंदर पढ़ने की ललक इस अखबार संबंधी आदेश से बढ़ेगी विद्यालय में प्रत्येक दिन प्रार्थना के समय बच्चे समाचार वाचन भी करते हैं इन समाचार पत्रों के पढ़ने से उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी और प्रार्थना स्थल पर बच्चे बहुत आसानी से समाचारों को बताएंगे भी समाचार वाचन कार्यक्रम में रुचि दिवाकर गीता यादव आदि शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *