बेगूसराय पुलिस ने रेल में लूटपाट के आरोपी पथेलिया को किया गिरफ्तार

बिहार: बरौनी से मोकामा तक रेल में हत्या एवं लूटपाट के का पर्याय बने संतोष गुप्ता उर्फ पथैलिया को बेगूसराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के निकट वाहन चेकिंग के दौरान सिमरिया बिंद टोली निवासी संतोष गुप्ता को एक देसी पिस्तौल, दो गोली एवं एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। संतोष ने बरौनी, चकिया, हाथीदह, राजेंद्र पुल, रामपुर डुमरा लिंक स्टेशन, शहरी हॉल्ट एवं मोकामा आदि रेल क्षेत्र एवं ट्रेन में हत्या एवं लूट का क्षेत्र बना रखा था। इसके विरुद्ध बरौनी, रेल थाना हाथीदह, रेल थाना मोकामा, आरपीएफ मोकामा एवं नगर थाना बेगूसराय आदि में हत्या के साथ एवं लूट तथा आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं एसपी ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात छौराही के मालपुर श्यामपुर पथ पर हुए मुर्गा व्यवसाई लूट कांड का भी उद्घाटन कर लिया गया है इस मामले में तीन अपराधी जितेंद्र साहनी कोरे चंदन साहनी परोड़ा एवं विकास कुमार जौनपुर को ₹75000 नगद एक देसी पिस्तौल एवं तीन गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है इन लोगों ने एक 1 एवं 5 मई को त्रिपुरा एवं छोरा ही में हुए मुर्गा व्यवसाई लूट कांड में भी संलिप्तता स्वीकार किया है वही फुलवरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क लूट कांड में सावे निवासी दो सगे भाई बिट्टू कुमार एवं नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से लूटा गया बाइक एवं मोबाइल भी बरामद किया गया।
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी, पटना- बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *